आधी आबादी को जागरूक करने को घर-घर पहुंचे मिशन शक्ति अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति 5 के शुभारंभ का हुआ लाइव प्रसारण
रविवार को शहर में निकाली महिला जागरूकता रैली, डीएम-एसएसपी करेंगे संवाद

मुजफ्फरनगर। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5 का शनिवार को आगाज हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ करते हुए आधी आबादी को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान को घर-घर पहुंचाने का आहवान किया। इसी कडी में रविवार को मुजफ्फरनगर शहर में पिंक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इससे पहले जिलाधिकारी और एसएसपी ने महिलाओं से संवाद करेंगे।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए मिशन शक्ति 5 के शुभारंभ का लाइव प्रसारण हुआ। पुलिस लाइन के सभागार में बडी स्क्रीन पर प्रसारण प्रदर्शित हुआ। सीएम योगी ने कहा कि नारी का सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन ही सुरक्षित समाज की बुनियाद है। सरकार की हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और मिशन शक्ति इसी दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी 1647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित पुस्तिकाओं का विमोचन किया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा एनआईसी सेन्टर पर लाइव प्रसारण देखा गया तथा पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण एवं जनपद के सभी थानों, शाखाओं में भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जुडे़ रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध और मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, सीओ खतौली रामाशीष यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एसपी क्राइम ने बताया कि रविवार को चार बजे डीएम और एसएसपी महिलाओं से संवाद करेंगे। शाम पांच बजे पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरेगी। नवरात्रों के शुभारंभ के साथ महिला पुलिसकर्मी शहर और गांवों तक जाकर महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला