आधा घंटा हवा में लटके रहे लोग, मची चीख पुकार

खतौली। नगर में चल रहे छडियान मेले के बड़े झूलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में झूले हवा में खतरनाक तरीके से झूलते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही यहां उस समय अफरा तफरी मच गई, जब हिंडोला झूला तकनीकी कारणों से रुक गया और झूले में बैठे लोग 50 फुट से ऊंचे झूले में आधा घंटा तक लटके रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में बड़े रिंग झूले, नाव झूले और अप्पू घर जैसे झूले भी संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई न हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम खतौली राजकुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए टीम भेजी और झूलों को बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के खतरनाक झूले चलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस पूरे प्रकरण में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन झूलों को चलाने की पैरवी ठेकेदार के साथ मलाई चाट रहे कुछ सभासद करते नजर आ रहे हैं। जब मीडिया ने उनसे परमिशन और हादसे की आशंका को लेकर सवाल किए तो वो कन्नी काटते दिखाई दिए। फिलहाल, प्रशासन ने झूले बंद करा दिए हैं। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े और जोखिमभरे झूले बिना अनुमति के कैसे लगाए गए और जिला प्रशासन व नगर निकाय की भूमिका क्या रही।स्थानीय लोगों की निगाहें अब जिलाधिकारी और प्रशासन पर टिकी हैं कि भविष्य में इस तरह की खतरनाक गतिविधियों पर स्थायी रोकथाम के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला