आठवें वेतन आयोग पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की मासिक सभा पेंशन भवन, भोपा रोड में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता इंजीनियर बी. आर. शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री इंजीनियर डी. के. गुप्ता ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इंजीनियर बी. आर. शर्मा ने बताया कि आगामी 17 दिसंबर को प्रशासन द्वारा पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माननीय जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी उपस्थित रहकर पेंशनर्स की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी पेंशनर्स से अधिक से अधिक संख्या में पेंशनर्स दिवस में सहभागिता करने का आह्वान किया। महामंत्री इंजीनियर डी. के. गुप्ता ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग का गठन तो कर दिया गया है, लेकिन पेंशन पुनरीक्षण को इसमें शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देश भर के पेंशनर्स संगठन इस नीति का विरोध कर रहे हैं और मुजफ्फरनगर का संगठन भी अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेगा। सभा में इंजीनियर के. के. शर्मा ने मेडिकल रीइंबर्समेंट पर आयकर कटौती को पेंशनर्स का उत्पीड़न बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की। वहीं इंजीनियर पी. के. गुप्ता, बी. बी. गुप्ता एवं संजय मित्तल ने भी पेंशन से जुड़ी समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए।रामबीर सिंह, परिमंडलीय सचिव, संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पश्चिम) ने भी पेंशन रिवीजन के मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए पेंशनर्स की एकजुटता पर बल दिया। अध्यक्ष इंजीनियर बी. आर. शर्मा ने वर्ष 2000 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन देने की मांग उठाई। सभा के दौरान दिवंगत साथी प्रमोद कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में इंजीनियर के. के. शर्मा, योगेश कुमार, आर. के. गोयल, बी. बी. गुप्ता, अमरनाथ, सुनील कुमार, सुभाष चंद, प्रकाश चंद, मदन गोपाल, करण सिंह, हसन अब्बास, रामकिशन, एम. के. अग्रवाल, महेश दत्त, योगेंद्र शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, उमेश चंद वर्मा, संजय मित्तल, प्रेमचंद, बृजमोहन गौतम, रामबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला