मुजफ्फरनगर। देश की अग्रणी कोचिंग संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने मुजफ्फरनगर में अपना नया सेंटर शुरू कर जिले में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। यह सेंटर कमल कॉम्प्लेक्स, एसबीआई बैंक के बगल में, रेलवे स्टेशन के सामने दूसरी मंजिल पर स्थित है।
इस नए सेंटर में 7 क्लास रूम बनाए गए हैं, जहाँ सुबह और शाम दोनों बैचों में 550 से अधिक छात्र एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे। उद्घाटन अवसर पर एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा उपस्थित रहे।
नए सेंटर में मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के साथ ही छात्रों के लिए ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु फाउंडेशन कोर्स भी उपलब्ध रहेंगे। संस्था का कहना है कि इससे छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार और बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा। लॉन्चिंग के अवसर पर रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने कहा, मुजफ्फरनगर में नए केंद्र की शुरुआत हमारे मिशन का अहम हिस्सा है। हम छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अनुभवी शिक्षकों और व्यापक अध्ययन सामग्री के साथ सफलता के लिए आत्मविश्वास प्रदान करना चाहते हैं। हमारा मानना है कि हर छात्र श्रेष्ठ शिक्षा का हकदार है, और यह विस्तार उसी दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एईएसएल का कहना है कि इस नए सेंटर से क्षेत्र के छात्रों को उच्च स्तरीय तैयारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। संस्था पहले से ही मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के साथ एनटीएसई और ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए जानी जाती है।






