आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी से वसूली

पीड़ित महिला ने धमकी देने का भी लगाया आरोप

खतौली। नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी ने एक कथित पत्रकार पर उत्पीड़न, वसूली, धमकी देने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, खतौली नगर पालिका परिषद में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी आरती ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर रिंकू गुप्ता नामक युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरती का आरोप है कि आरोपी रिंकू गुप्ता, जो खुद को पत्रकार बताता है, विगत कई दिनों से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और व्हाट्सएप पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में उससे 3000 रुपए की अवैध वसूली कर चुका है और अब फिर से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरती का कहना है कि रिंकू गुप्ता कार्यस्थल पर आकर उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है, जिससे उसका आत्मसम्मान आहत हुआ है और मानसिक स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि आत्महत्या जैसे ख्याल आने लगे हैं।आरती ने अपनी तहरीर में लिखा है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई भी अनहोनी घटना होती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी रिंकू गुप्ता की होगी। थाना कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद नगर पालिका कर्मचारियों और महिला संगठनों में रोष व्याप्त है। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठ रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला