मुजफ्फरनगर।आईपीएल रोहाना कलां इकाई में विश्वकर्मा जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। मुख्य आयोजन इकाई के वर्कशॉप में किया गया, जहां पं. शिवनारायण शास्त्री ने इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के करकमलों द्वारा हवन-पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर आर.के. तिवारी, रामबीर लल्लर, पंकज बालियान, तरुण कुमार गौड़, संजीव चौधरी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। हवन-पूजन के उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एस. गहलौत ने इस इकाई के जीर्णोद्धार के लिए बड़ा निवेश किया है और इस प्लांट से उनकी बड़ी अपेक्षाएं हैं। अतः हम सभी का कर्तव्य है कि टीम भावना से कार्य करते हुए सुचारू संचालन द्वारा बेहतर परिणाम दें। विश्वकर्मा जयंती के इस अवसर पर एकता, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।






