आईटीआई में तिरंगा रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेरठ रोड मुजफ्फरनगर में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस रैली में संस्थान के सभी प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह एवं आईएमसी चेयरमैन राजेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तिरंगे हाथों में लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकालकर आमजन में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य छात्रों एवं नागरिकों को देश के प्रति भक्ति की भावना से जोड़ना और भावनात्मक रूप से प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह, फोरमैन संजय सहगल और सभी अनुदेशकगण उपस्थित रहे। रैली के समापन पर प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला