मुजफ्फरनगर।ऑल इंडिया एंटी करप्शन टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र गोयला में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। टीम ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय बंद रखना, खराब पेयजल, राशन वितरण की सूचना अभिभावकों को न देना, केंद्र खुलने का निश्चित समय न होना और आंगनबाड़ी स्टाफ द्वारा अलग-अलग दिन बच्चों को पढ़ाई से वंचित करना जैसी गंभीर समस्याएं हैं। इसके अलावा, सेविकाओं द्वारा बच्चों का राशन पूर्ण रूप से नहीं दिया जाता और जानकारी प्राप्त करने पर अधिकारी से बात करने का सुझाव दिया जाता है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विक्की चावला, जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला महासचिव मौहम्मद नदीम अंसारी, जिला सचिव रविकांत, विपिन सिंघल, संजय चावला, संजय गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, प्रवीन कुमार, विनय कुमार, अनिल गर्ग, विजय गोयल, गौरव सिंघल, सन्नी अहलूवालिया, नितिन बालियान और श्रय मित्तल शामिल रहे।ज्ञापन में सभी समस्याओं का समाधान करने और आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली में सुधार लाने की तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।






