असिस्टेंट मजिस्ट्रेट ने किया हाईटेक नर्सरी व फर्टिलाइजर फैक्ट्री का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ने और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली पौध व खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को असिस्टेंट मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन ने जनपद की हाईटेक नर्सरी और फर्टिलाइजर फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
अपराजिता आर्यन सबसे पहले चित्तौड़ा स्थित हाईटेक नर्सरी पहुँचीं, जहाँ किसानों के लिए विभिन्न फसलों की पौध तैयार की जा रही है। उन्होंने पौध की गुणवत्ता, रखरखाव एवं वितरण प्रणाली की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित अधिकारियों से पूरी प्रक्रिया का विवरण समझा। इस दौरान उन्होंने पौध उत्पादन में स्वच्छता, रोग प्रतिरोधक क्षमता और किसानों तक समय से पौध पहुँचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके पश्चात वे वेस्ट सिखेड़ा स्थित फर्टिलाइजर फैक्ट्री पहुँचीं। यहाँ उन्होंने खाद निर्माण की प्रक्रिया का गहन अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को दी जाने वाली खाद की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, उत्पादन की पारदर्शिता और मानक अनुसार गुणवत्ता परीक्षण पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट मजिस्ट्रेट ने किसानों से भी संवाद स्थापित किया और खेतों में हो रही गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना और भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी बेहतरी के लिए हर संभव कदम उठाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चाहे पौध वितरण हो या खाद निर्माण, दोनों ही कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि रखी जाए, ताकि किसान भाइयों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनकी पैदावार में वृद्धि हो।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला