असिस्टेंट मजिस्ट्रेट ने किए ताबड़तोड़ निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। असिस्टेंट मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन ने मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला अस्पताल और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा और शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन कर दिशा-निर्देश दिए। बताते चलें कि आईएएस अपराजिता आर्यन को हाल ही में शासन द्वारा जनपद में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था। एक ओर जहां वे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा जैसे अनुभवी अधिकारी से अपने प्रशिक्षण काल में प्रशासनिक गुर सीख रही हैं वहीं विभिन्न सरकारी विभागों की कार्य प्रणाली की बारीकियों को भी क्षेत्र में उतरकर जान व समझ रही हैं। मंगलवार को इसी कड़ी में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट अपराजिता जिला चिकित्सालय में महिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद प्रसूता महिलाओं से अस्पताल में मिल रही उपचार, पोषण सामग्री व अन्य सामग्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौजूद सीएमओ डॉ सुनील तेवतिया से पोषण वितरण की कार्य प्रणाली को जाना और प्रसूता, नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार मिलने को लेकर मंथन किया। इसके बाद असिस्टेंट मजिस्ट्रेट अपराजिता सर्कुलर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवास आवासीय विद्यालय पहुंची जहां उन्होंने यहां रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली उन्होंने छात्रावास के साथ-साथ यहां मैच में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और छात्रों के रहन-सहन की सुविधाओं को परखा उन्होंने इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य से छात्राओं को अधिक अधिक सुविधा व सुरक्षा मिलने को लेकर मंथन किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला