अव्यक्त दिवस पर ब्रह्मा बाबा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी द्वारा बामनहेड़ी स्थित दिव्य अनुभूति भवन में रविवार को भव्य स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ब्रह्मवत्स और साधक उपस्थित रहे। पूरा वातावरण शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशवपुरी सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने ब्रह्मा बाबा के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म वर्ष 1876 में हैदराबाद (सिंध) में हुआ था। वे एक सफल व्यवसायी और आदर्श गृहस्थ थे, किंतु ईश्वरीय संदेश प्राप्त होने के बाद उन्होंने सांसारिक वैभव और प्रतिष्ठा का त्याग कर मानव कल्याण को अपना जीवन लक्ष्य बना लिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा बाबा द्वारा प्रतिपादित राजयोग आज भी आत्मा और परमात्मा के संबंध को सहज एवं व्यावहारिक रूप में समझाने का सशक्त माध्यम है। उनकी शिक्षाएं विश्व के 140 से अधिक देशों में लाखों लोगों के जीवन में शांति, पवित्रता और सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। उनका अव्यक्त जीवन मौन शक्ति, सहनशीलता और निःस्वार्थ सेवा का अद्भुत उदाहरण है। बी.के. जयंती दीदी ने आगे बताया कि ब्रह्मा बाबा का संदेश केवल व्यक्तिगत आध्यात्मिक उन्नति तक सीमित नहीं था, बल्कि पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और विश्व बंधुत्व को सुदृढ़ करने वाला भी था। उनके जीवन मूल्य आज के तनावपूर्ण समय में मानवता के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ दादी निर्मल शांता जी एवं दादी प्रकाशमणि जी के प्रेरक अनुभवों को सभी श्रद्धालुओं ने एकाग्रता के साथ सुना। उपस्थित ब्रह्मवत्सों को जीवन में धारण करने हेतु वरदान स्वरूप संदेश लिखे हुए बैज भी प्रदान किए गए। स्मृति दिवस के अवसर पर विशेष राजयोग ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें साधकों ने गहन शांति और दिव्य अनुभूति का अनुभव किया। सभी ने ब्रह्मा बाबा के बताए श्रेष्ठ संस्कार पवित्रता, सरलता, सहनशीलता और सेवा को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बी.के. सरला, रिया, विधि, शीतल, शालिनी, राधिका, सविता, गीता, अंजू बहिन, बी.के. नवनीत, नरेश, कपिल, विजय, राजपाल सिंह, कृष्णपाल, डॉ. शैलेश, सुशील, सतीश वर्मा तथा ब्रह्माकुमारीज के जिला मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला