अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री पकड़ी, 17 तमंचों के साथ दो मेकर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने बरवाला गांव में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 17 तमंचे और भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि बरवाला के एक मकान में अवैध शस्त्र बनने का गोरखधंधा चल रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने छापा मारकर आसिफ निवासी शेरपुर और मदनपाल निवासी बरवाला को पकड़ लिया। मौके से 17 तमंचे, एक बंदूक, 24 नाल, भारी मात्रा में उपकरण और कच्चा मॉल बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी समय से इस गोरखधंधे में शामिल है और शस्त्रों को ऊंचे दामों पर बेच कर मुनाफा कमाते रहे है। तमंचा मेकर आसिफ के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी एक साल में अब तक 70 हथियार बेच चुका है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई इस दौरान मौजूद थे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला