अलमासपुर चैक पहुंचकर चेयरमैन ने किया नाला निर्माण का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने अलमासपुर चैक पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और स्पष्ट किया कि मानक के विपरीत कार्य होने पर संबंधित के विरु( कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में जल निकासी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को वार्ड-14 में अलमासपुर चैक से कूकड़ा चैक तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मानक, तकनीकी और सुरक्षा नियमों के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर निर्माणाधीन संरचना में लगाई जा रही सरिया और सामग्री की जांच की। स्थानीय नागरिकों से भी संवाद करते हुए निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरिया मानक के अनुरूप ही लगाया जाए तथा निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या निम्नस्तरीय सामग्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देशित किया कि नाले की मजबूती, ढलान, जल-निकासी व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों तथा ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहाकृकि जनता के हितों के लिए हो रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता, मजबूती और मानक सर्वोपरि हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के विकास में गुणवत्ता ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नाले के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से अब राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कई क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं भी बताई, जिन पर अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगरपालिका के निर्माण विभाग से वार्ड 14 में अलमासपुर चैक से कूकड़ा चैक तक बन रहा यह नाला 15वें वित्त आयोग की निधि से 85 लाख रुपये की लागत में तैयार किया जा रहा है। बताया कि आज पालिकाध्यक्ष द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान मिले दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही नाला निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष के साथ वार्ड 14 के सभासदपति राहुल पंवार, नगर पालिका ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अजय प्रताप शाही, सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला