अमेरिकी टैरिफ के बाद व्यापारियों ने मांग राहत पैकेज

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों व उद्यमियों के हित में राहत पैकेज देने की मांग की।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि अमेरिका सरकार द्वारा 50 प्रतिशत टैक्स वृद्धि टैरिफ लगाए जाने से भारतीय उद्योग, व्यापारी, उद्यमी और श्रमिक वर्ग प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। इंजीनियरिंग सामान, ड्रग्स, इलेक्ट्रिक आइटम, ज्वैलरी, रत्न, कालीन, कैमिकल और बर्तनों सहित हजारों वस्तुओं पर अतिरिक्त टैक्स लगने से उत्पादन और बिक्री प्रभावित हो रही है। इसका असर स्थानीय बाजार की कीमतों पर भी पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की कि केंद्र सरकार इन उद्योगों को बचाने के लिए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा करे। साथ ही “स्वदेशी अपनाओ–विदेशी भगाओ” अभियान को जोर-शोर से चलाया जाए और अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार सुनिश्चित किया जाए।ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष विकल्प जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक गोयल, वरिष्ठ जिला मंत्री धारासिंह पाल, नगर प्रभारी अंशूमन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा, नगर महामंत्री नीरज बंसल, नगर कोषाध्यक्ष अमित राय जैन, युवा नगर अध्यक्ष पुनीत सिंघल, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष नरेश अरोरा, नगर युवा मंत्री नितिन जैन, नगर युवा कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा समेत प्रवीण धीमान, संजय वर्मा, राजेश गोयल, मनमोहन मूंधड़ा, मनोज पुंडीर, अविरल मित्तल, राजीव गुप्ता, अमन सैफी, ऋषिपाल, जगदीश वाधवा, विनोद वर्मा, सम्भव जैन, मधूसूदन, लवी गोयल, चिराग, परविन्दर धीमान, कामेश्वर धीमान व मनोज सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला