अब पुलिस कैफे में मिलेगा ब्रेक फास्ट और लंच

 मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन की तर्ज पर अब एसएसपी ऑफिस में पुलिसकर्मियों और वादकारियों को ब्रेकफास्ट और लंच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पुलिस कैफे का विधिवत उद्घाटन तो डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह करेंगे, लेकिन गुरुवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों के साथ पुलिस कैफे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खाने के सामान में शुद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ऑफिस में अब पुलिस कैफे बनकर तैयार हो गया। काफी समय से यहां ब्रेकफास्ट और लंच की कोई सुविधा नहीं। चाय आदि के लिए पुलिसकर्मियों और शिकायत लेकर आने वालों को बाहर जाना पडता था। काफी समय से पुलिस कैफे का निर्माण कार्य चल रहा था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी यातायात अतुल चौबे, एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ और आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा के साथ पुलिस कैफे का अवलोकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ शुद्धता और गुणवत्ता पर खास फोकस रखने के निर्देश दिए।  

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे