अब पहले से अधिक भव्य होगी देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा

मुजफ्फरनगर। नगर के अहिल्याबाई चैक पर रविवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा स्थापना कार्य का शुभारंभ किया गया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर विधायक मिथिलेश पाल, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, वार्ड 23 सभासद अमित पाल एवं विजेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया तथा पाँच ईंटें रखकर प्रतिमा स्थापना का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान विभूति रही हैं जिन्होंने समाजसेवा, धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। उनकी प्रतिमा नगरवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
जानकारी के अनुसार, देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भव्य एवं आकर्षक रूप में स्थापित की जाएगी। चैक का चारों ओर सौंदर्यीकरण कार्य भी कराया जाएगा। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना पूर्ण होगी। प्रतिमा के आस-पास पार्किंग, हरियाली, बैठने की व्यवस्था तथा आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, जिससे चैक का स्वरूप निखर कर और भी मनमोहक हो जाएगा।इस अवसर पर नगर की गणमान्य हस्तियों, सभासदों तथा क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ मौजूद रही। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नगर को एक नई पहचान मिलेगी और युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला