अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से निपटें पुलिस- एसएसपी

कप्तान संजय वर्मा ने छपार और चरथावल के थानों का किया अवलोकन

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने शनिवार को छपार और चरथावल थानों का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांने कहा कि गांव-गांव में सुरक्षा का माहौल पैदा करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने शनिवार को थाना छपार पर समाधान दिवस के तहत जनसमस्याएं सुनी। समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया। समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डा रवि शंकर एवं थानाध्यक्ष छपार गजेन्द्र सिंह मौजूद रहे। बाद में एसएसपी संजय वर्मा ने छपार और चरथावल थानों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला