अधिवक्ता सम्मान ही मेरा अभिमान: अरोड़ा

खतौली। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। आगरा सिविल कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता हरजीत अरोरा पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सिविल कोर्ट बुलन्दशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहित कई जिलों का दौरा करते हुए खतौली तहसील पहुंचकर महासचिव प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, सत्यप्रकाश सैनी, नवाब सिंह, राम रोशन दास, अभिषेक गोयल, अंकित भारद्वाज समेत अन्य अधिवक्ताओं से मुलाकात की और चुनाव के संबंध में विचार विमर्श करते हुए एकजुट होकर वोट करने की अपील की। महासचिव प्रदीप कुमार एडवोकेट ने उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
हरजीत अरोरा ने बताया कि सिविल कोर्ट आगरा में प्रैक्टिस करते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं को होने वाली अनेक समस्याओं को महसूस किया तथा यूपी बार काउंसिल की कमियों को दूर करने और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने का इरादा किया है। उनका प्रयास होता है कि उत्तर प्रदेश की समस्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के सुख दुख और संघर्ष में शामिल हो सकें तथा कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों का बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाने, इंटरव्यू की सूचना देने ओर ऑल इंडिया बार एग्जाम पास कर चुके लोगों का सीओपी नंबर, सर्टिफिकेट व आईडी कार्ड भिजवाना आदि अनेक सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना है। यूपी बार काउंसिल के चुनाव में कुल 25 सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इन चुने हुए सदस्यों में से ही अध्यक्ष और महामंत्री का चयन किया जाएगा। हालांकि अभी तक मतदान की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए भी दावेदार मैदान में उतर चुके हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला