अतिक्रमण पर नगर पालिका का बड़ा एक्शन

मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भगत सिंह रोड पर व्यापक अभियान चलाया। पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने ट्रैक्टर के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया और वहां रखा गया सामान जब्त कर लिया।
नगर पालिका परिषद की ओर से चलाए गए इस अभियान के तहत भगत सिंह रोड पर दुकानदारों व ठेला संचालकों द्वारा सड़क पर फैलाया गया सामान हटवाया गया। अभियान के दौरान पालिका टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क और फुटपाथ आमजन के आवागमन के लिए हैं, न कि अवैध कब्जे के लिए। अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मचारियों ने ट्रैक्टर में अतिक्रमण से संबंधित सामान लादकर जब्त किया। कुछ स्थानों पर दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर सामान न रखने की सख्त चेतावनी भी दी गई। पालिका अधिकारियों ने बताया कि पहले भी कई बार अतिक्रमण न करने को लेकर समझाइश दी गई थी, लेकिन नियमों की अनदेखी जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई।नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों के भीतर ही सामान रखें और प्रशासन का सहयोग करें। पालिका का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है। आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला