अग्निवीर भर्ती में दलालों के चक्कर में धन खर्च ना करें अभ्यर्थी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के 13 जिलों की 22 अगस्त से लेकर पांच सितंबर तक मुजफ्फरनगर के नुमाइश पंडाल में होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। भर्ती बोर्ड से जुडे भारतीय सेना के कर्नल सत्यजीत ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि भर्ती पूरी तरह फ्री और फेयर होगी, इसलिए दलालों के चक्कर में आकर किसी तरह का धन खर्च न करे, सिर्फ अभ्यर्थी अपनी काबलियत के आधार पर चयनित होंगे।
अग्निवीर भर्ती को लेकर तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा में होने वाली भर्ती में 13 जिलों के 17 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। कर्नल सत्यजीत ने बताया कि अग्निवीर भर्ती पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। कोई भी दलाल अभ्यर्थियों के चयन में कुछ नहीं कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि अभ्यर्थी दलालों के झांसे में आकर कोई रकम न फंसाए। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते दौड़ के स्थान और टाइमिंग में थोड़ा बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को गौतमबुद्धनगर और शामली, 23 अगस्त को बिजनौर, 24 अगस्त को बिजनौर और बागपत, 25 अगस्त को सहारनपुर और बुलंदशहर, 26 अगस्त को बुलंदशहर, 27 अगस्त को बुलंदशहर, 29 अगस्त अमरोहा, रामपुर, 30 अगस्त को मुरादाबाद गाजियाबाद, 31 अगस्त को हापुड और मेरठ, 1 सितंबर को मेरठ, 2 सितंबर को मुजफ्फरनगर, 3, 4 और 5 सितंबर को तकनीकी अभ्यर्थियोंकी भर्ती होगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला