हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में प्रयुक्त कड़ा भी बरामद हो गया है। आरोपी ने दो दिन पहले अपने दोस्त को शराब पीने के दौरान मार दिया था। आरोपी का कहना था कि वो मन में काफी समय से खुन्नस रखता था। मौका मिलते ही उसे मौत की नींद सुला दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुढ़ाना क्षेत्र के कुरथल गांव में दो दिन पूर्व शराब पीने के दौरान अंकित उर्फ भूरे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी थी। बुढ़ाना पुलिस रविवार को वसी रोड पर थी। इसी दौरान हत्यारोपी ब्रहम सिंह से सामना हो गया। पुलिस ने आरोपी ब्रहम सिंह को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी ब्रहम सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसे उपचार दिलाया। आरोपी ने हत्या की घटना स्वीकारते हुए घटना में प्रयुक्त कडा भी बरामद करा दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अंकित उर्फ भूरे से कुछ समय पहले विवाद हो गया था, जिसे वो मन में दबाए था। शराब पीने के दौरान फिर कहासुनी हुई तो ताव में आकर उसकी हत्या कर दी।

  • Related Posts

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चीनी मिल के ईटीपी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान…

    Continue reading
    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य