स्टिक बैग मुक्त दिवस पर जागरूकता कार्यशाला, कपड़े और जूट के थैले अपनाने का दिया संदेश-बुढ़ाना में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, प्रश्नोत्तरी विजेता रश्मि सम्मानित

बुढ़ाना। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े, जूट और पेपर बैग के उपयोग का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर देशभूषण के निर्देशन तथा सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक अभिनव राज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। उन्होंने अतिथि जिला समन्वयक रिया सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन तोमर का स्वागत किया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस की थीम “एकल-उपयोग प्लास्टिक से मुक्ति : एक स्थायी भविष्य की ओर” रही। इस अवसर पर “प्लास्टिक का थैला, पर्यावरण करे मैला” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रश्मि को डॉ. राजीव कुमार ने सम्मानित किया। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष तीन जुलाई को मनाया जाने वाला यह दिवस लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने, वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में सुपरवाइजर शिवानी और दीपा की विशेष भूमिका रही। बाल विकास परियोजना बुढ़ाना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन तोमर ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम | वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर…

    Continue reading
    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी को लंगड़ा कर दिया ,जबकि इसका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, एसडीएम रश्मि लांबा ने संभाली कमान-काशीराम कॉलोनी में जलभराव के बाद परिवारों को धर्मशाला में कराया शिफ्ट, खेड़ी फिरोजाबाद, कमहेड़ा और जटवाड़ा सहित कई गांवों का किया निरीक्षण