सपा में संगठन मजबूत करने की कवायद तेजजिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कई को दिलाई सदस्यताउलगातार दूसरे दिन चला सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार के बीच आंतरिक खींचतान की चर्चाएं भी तेज

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को देखते हुए सदस्यता अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी लगातार दूसरे दिन नए लोगों को पार्टी से जोड़ने में सक्रिय नजर आए। सोमवार को उनके नेतृत्व में शहर और आसपास के क्षेत्रों के छह लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की नीतियों और विचार धारा में आस्था व्यक्त की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनकपुरी निवासी सोमपाल, चौकड़ा निवासी रजनीश, रामलीला टिल्ला निवासी विजेंद्र कश्यप, आदेश कश्यप, संजीव कश्यप तथा प्रदीप ठाकुर शामिल रहे। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आमजन की आवाज उठाने वाली पार्टी है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर सत्येंद्र राणा, सोमपाल कारी, पूजा अंबेडकर, मौलाना नजर इकराम कसर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने नए सदस्यों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उधर, जिले की सियासत में यह सदस्यता अभियान ऐसे समय में चल रहा है, जब समाजवादी पार्टी का जिला संगठन आंतरिक मतभेदों को लेकर भी चर्चा में है। हाल ही में पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और उनकी बातों को महत्व नहीं दिया जा रहा, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। उनका यह भी कहना था कि यदि समय रहते स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समर्थक इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में उठाया गया सकारात्मक कदम बता रहे हैं। लगातार दो दिनों तक नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने को संगठन विस्तार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि सदस्यता अभियान का संगठनात्मक स्तर पर कितना प्रभाव पड़ता है और आंतरिक मतभेदों को दूर करने में पार्टी नेतृत्व कितनी सफलता हासिल कर पाता है।

  • Related Posts

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चीनी मिल के ईटीपी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान…

    Continue reading
    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य