सत्य विहार कॉलोनी की समस्याओं पर चेयरमैन से मिला प्रतिनिधिमंडल-बिजली, सफाई और जल निकासी के मुद्दे उठाए, नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पुरकाजी। कस्बे की सत्य विहार कॉलोनी में लंबे समय से बनी विभिन्न नागरिक समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली आपूर्ति, कम वोल्टेज, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और सड़क संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए इनके समाधान की मांग की।
नागरिकों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच कॉलोनी के लोग बिजली संकट से परेशान हैं। कम वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे हैं, वहीं रात के समय कॉलोनी के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को कॉलोनी का निरीक्षण कर वास्तविक समस्या का आकलन करने तथा बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी जल्द ही मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में कॉलोनी की सड़कों की स्थिति, आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कॉलोनीवासियों ने सफाई कर्मी की नियमित तैनाती और साफ-सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग रखी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा तथा संबंधित विभागों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान मास्टर मनीष कुमार गोयल, अमित कुमार सिंघल, सोनू कौशिक, अजय कुमार, पंकज शर्मा, मोहित सिंघल और मनीष कुमार सहित कॉलोनी के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चीनी मिल के ईटीपी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान…

    Continue reading
    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य