शराब पीने से रोकने पर हुई पुजारी की हत्या, दो हत्यारोपी मुठभेड़ में घायलमंसूरपुर के बेगराजपुर में रविदास मंदिर के पुजारी की 36 घंटे पहले हुई थी हत्या

मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर गांव के रविदास मंदिर के पुजारी नत्थन की हत्या शराब पीने का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को घायल कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक रूपाली राय ने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव स्थित रविदास मंदिर में रहने वाले पुजारी नत्थन की 10 जून को हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही अनिकेत और अरुण पर हत्या का आरोप लगाया था। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरेपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को शुक्रवार देर रात इनपुट मिला था कि दोनों आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की तैयारी में है। इसी आधार पर मंसूरपुर पुलिस ने बेगराजपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। सीओ राय ने बताया कि घटना वाली रात आरोपी मंदिर परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुजारी नत्थन ने उन्हें मंदिर में शराब पीने से मना किया और वहां से जाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों ने मिलकर पुजारी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद वो मौके से फरार हो गए थे।

  • Related Posts

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading
    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर अवैध धन की वसूली करने वाले गिरोह के साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रूपये का पुरस्कार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़