व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सीएमओ से मिला प्रतिनिधिमंडल व्यापारी संरक्षण संस्थान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समाधान की मांग की, सीएमओ ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

मुजफ्फरनगर। व्यापारी संरक्षण संस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया और ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. देशबंधु विमल से मुलाकात कर व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों को आ रही समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान श्रीमोहन तायल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी इसी भावना के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं का परीक्षण कर उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। बैठक के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. देशबंधु विमल भी मौजूद रहे और संबंधित विषयों पर चर्चा की।

  • Related Posts

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चीनी मिल के ईटीपी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान…

    Continue reading
    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य