राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग-कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि से जुड़े कथित घोटाले एवं चोरी के प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यपाल कटारिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावा और रामधन से संबंधित कथित अनियमितताओं एवं चोरी की खबरों ने करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को प्रभावित किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है, लेकिन अभी तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इससे जांच की निष्पक्षता को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि पूरे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता या चोरी की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का विश्वास कायम रह सके। इस दौरान मनोज बौधरी, विनोद धीमान, गीता काकरान, बाकर हुसैन सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चीनी मिल के ईटीपी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान…

    Continue reading
    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य