योग से दिया मोटापा और बीमारियों पर नियंत्रण का संदेशद पांच दिवसीय शिविर में 63 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण, योगाभ्यास और स्वास्थ्य जांच की दी गई जानकारी

खतौली। भारतीय योग संस्थान, खतौली की ओर से पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण योग शिविर का शुभारंभ बुधवार को सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर का आयोजन 3 जून से 7 जून तक किया जा रहा है, जिसमें योग के माध्यम से मोटापा और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ निर्मल कुमार जैन, बाबूराम वर्मा, जगमोहन जैन और अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के पहले दिन 63 लोगों ने निशुल्क पंजीकरण कराया, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। प्रतिभागियों में 51 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल रहे। योग कक्षा का संचालन अरुण धारीवाल ने किया। उन्होंने गहरी और लंबी श्वास के अभ्यास तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ सत्र की शुरुआत कराई। इसके बाद संस्थान के प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षकों में नरेश अग्रवाल, अंजू विश्वकर्मा, सीमा जैन, नीलम उपाध्याय, पदमा तोमर, अनुपम जैन, अंजली सिंह, सरिता शर्मा और प्रवीत कुमार शामिल रहे। शिविर में त्रिकोणासन, कोणासन, योग मुद्रा, उष्ट्रासन, सर्पासन, पादचक्रासन, बाल क्रीड़ा, मधुर हास्य योग और शवासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साध्वी ललिता ने शवासन का अभ्यास कराया, जबकि सीमा गुप्ता ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम और क्रियाओं की जानकारी दी। प्राणायाम सत्र में अरुण जैन ने अनुलोम-विलोम, अग्निसार और उड्डियान बंध का अभ्यास कराया। वहीं अनीता मेहता ने ध्यान योग के माध्यम से मानसिक एकाग्रता और तनाव मुक्ति के उपाय बताए। योग प्रशिक्षकों और सहयोगियों ने प्रतिभागियों को आसनों की सही विधि समझाते हुए अभ्यास कराया। शिविर के दौरान संस्थान के परिचय और योग की उपयोगिता पर भी चर्चा हुई। अरुण धारीवाल ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि गीता जैन ने मोटापा नियंत्रण में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। संगठन मंत्री जगमोहन जैन ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के साथ संतुलित दिनचर्या अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर के साथ आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रतिभागियों के शुगर, रक्तचाप, वजन और ऑक्सीजन स्तर की जांच भी की गई। स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था राकेश गुप्ता, धीरज भार्गव, बाबूराम वर्मा, अरुण जैन, डॉ. ब्रह्मदत्त और अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से की गई। आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि मोटापा सहित कई जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव किया जा सके।

  • Related Posts

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चीनी मिल के ईटीपी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान…

    Continue reading
    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य