बेगराजपुर में लूटपाट, तीन दोस्त कैश के साथ गिरफ्तारमंसूरपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों मंे किया लूट की घटना का पर्दाफाश

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने बेगराजपुर मंे सरेआम लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के 28500 रूपये और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की है। आरोपियांे ने नशे की लत को पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने बताया कि बेगराजपुर निवासी मुस्तफा ने पुलिस को बताया था कि छह जुलाई को बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे 3500 रूपये लूट लिए थे। इसके अलावा समीर से 15 हजार और आरिफ से 12 हजार रूपये की लूट हुई थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज लुटेरों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित की गई थी। लुटेरे मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने बाइक और सीसीटीवी फुटेज की मदद से साक्ष्यों का संकलन करने के बाद तीन लुटेरों प्रिंस निवासी लच्छेडा, राजा उर्फ प्रशांत निवासी बेगराजपुर और सौरभ निवासी बेगराजपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट के 28500 रूपये और लूट मंे प्रयुक्त दो मोटर साइकिल बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी है। इस लत को पूरा करने के लिए आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पत्रकार वार्ता मंे सीओ खतौली रूपाली राय चौधरी और मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम | वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर…

    Continue reading
    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी को लंगड़ा कर दिया ,जबकि इसका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, एसडीएम रश्मि लांबा ने संभाली कमान-काशीराम कॉलोनी में जलभराव के बाद परिवारों को धर्मशाला में कराया शिफ्ट, खेड़ी फिरोजाबाद, कमहेड़ा और जटवाड़ा सहित कई गांवों का किया निरीक्षण