बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य मोर्चा ने व्यापारियों के साथ बढ़ रही लूट, डकैती, रंगदारी और हत्या की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में बागपत के बड़ौत में व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके पुत्र विकास अग्रवाल की हत्या का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। मोर्चा ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग लगातार असुरक्षा की भावना में काम कर रहा है। अपराधियों के बढ़ते हौंसलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन में बड़ौत हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की गई। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि बड़ौत में दिनदहाड़े पिता-पुत्र की हत्या ने पूरे व्यापारी समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने दो महिलाओं का सुहाग उजाड़ दिया और पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। उन्होंने बताया कि मोर्चा के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने बड़ौत जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासनिक कारणों से नहीं जा सके। शलभ गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन ऐसी घटनाएं अपराधियों के मनोबल को बढ़ाती हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में कोई अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का साहस न कर सके।

  • Related Posts

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    मुजफ्फरनगर। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री दिव्य योग ध्यान आश्रम में पूज्य भगवान आश्रम जी महाराज…

    Continue reading
    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    खतौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं खतौली विधानसभा-15 के पूर्व प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर