पुलिस मॉर्डन स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन-एसएसपी संजय वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ, आमजन के बच्चों को भी मिलेगा प्रवेश

मुजफ्फरनगर। पुलिस मॉर्डन स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की।
नई बिल्डिंग में अतिरिक्त कक्षाओं के साथ बिजली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन का माहौल मिल सके। विद्यालय में पुलिस कर्मियों के बच्चों के साथ-साथ आमजन के बच्चों को भी शिक्षा का अवसर दिया जाएगा।
एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव है और विद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों में अनुशासन और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस मॉर्डन स्कूल हाई स्कूल स्तर तक शिक्षा प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान एसएसपी ने विद्यालय के अध्यापकों तथा एसपी क्राइम इंदु को नई बिल्डिंग के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी।

  • Related Posts

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम | वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर…

    Continue reading
    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी को लंगड़ा कर दिया ,जबकि इसका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, एसडीएम रश्मि लांबा ने संभाली कमान-काशीराम कॉलोनी में जलभराव के बाद परिवारों को धर्मशाला में कराया शिफ्ट, खेड़ी फिरोजाबाद, कमहेड़ा और जटवाड़ा सहित कई गांवों का किया निरीक्षण