पुलिस भर्ती परीक्षा पर रही प्रशासन की कड़ी निगरानीउ केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षणउनकलविहीन परीक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू, अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 के पहले दिन जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनपद में यह परीक्षा 8 से 10 जून तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन प्रक्रिया का अवलोकन किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नकल प्रयास या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें
उ दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर रूट पर तीन दिन तक संचालित होंगी मेमू सेवाएं
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 8 से 10 जून तक विशेष अनारक्षित मेमू ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के बीच यात्रा करने वाले हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। संबंधित रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणाओं और सूचना बोर्डों के माध्यम से यात्रियों को समय- सारिणी की जानकारी भी दी जा रही है। तिलक ब्रिज-दिल्ली से सहारनपुर के बीच संचालित विशेष मेमू ट्रेन प्रतिदिन कई फेरों में सेवा दे रही है। इसके अलावा मेरठ सिटी और सहारनपुर के बीच भी विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी विशेष ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की हैं। ऐसे में परीक्षार्थी स्टेशन से सामान्य टिकट लेकर सीधे यात्रा कर सकेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इन विशेष सेवाओं से परीक्षा अवधि के दौरान यात्रियों की भीड़ का दबाव कम होगा और अभ्यर्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    मुजफ्फरनगर। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री दिव्य योग ध्यान आश्रम में पूज्य भगवान आश्रम जी महाराज…

    Continue reading
    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    खतौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं खतौली विधानसभा-15 के पूर्व प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर