नौचंदी मेले के ऑल इंडिया मुशायरे का संचालन करेंगे खतौली के रियाज सागर-मेरठ में 12 जून को सजेगी अदबी महफिल, देश भर के नामचीन शायर करेंगे शिरकतखतौली

मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले के अवसर पर 12 जून को आयोजित होने वाले ऑल इंडिया मुशायरे का संचालन खतौली के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर एवं मशहूर नाजिम-ए-मुशायरा रियाज सागर करेंगे। मुशायरे में देश के प्रतिष्ठित शायर और साहित्यकार अपनी रचनाओं से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे।
आयोजकों के अनुसार नौचंदी मेले के अंतर्गत पटेल मंडप सभागार में शाम साढ़े सात बजे से मुशायरे का आयोजन जिला प्रशासन मेरठ और साहित्यिक संस्था सैफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसि( शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी करेंगे। मुशायरे का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह और शोभित विश्वविद्यालय के चांसलर कुंवर शेखर विजेंद्र द्वारा किया जाएगा। वहीं बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुशायरे के संयोजक फैज महमूद ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. नवाज देवबंदी, डॉ. पॉपुलर मेरठी, डॉ. हरिओम, इकबाल अशहर, अज्म शाकरी, मोईन शादाब, अज़हर इकबाल, डॉ. नदीम शाद, मशकूर ममनून कन्नौजी, गीतकार चंदन राय, आलोक अविरल, डॉ. फुरकान और हिमांशी बाबरा सहित कई प्रसि( शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कवि और शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक सरोकारों का संदेश देंगे। रियाज सागर का नौचंदी मेले के मुशायरों से पुराना जुड़ाव रहा है। वह वर्ष 1994 से अब तक कई बार इस प्रतिष्ठित मुशायरे का सफल संचालन कर चुके हैं। देश-विदेश में आयोजित सैकड़ों मुशायरों और कवि सम्मेलनों में अपनी प्रस्तुति और संचालन से पहचान बना चुके रियाज सागर ने खतौली और मुजफ्फरनगर जनपद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।

  • Related Posts

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम | वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर…

    Continue reading
    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी को लंगड़ा कर दिया ,जबकि इसका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, एसडीएम रश्मि लांबा ने संभाली कमान-काशीराम कॉलोनी में जलभराव के बाद परिवारों को धर्मशाला में कराया शिफ्ट, खेड़ी फिरोजाबाद, कमहेड़ा और जटवाड़ा सहित कई गांवों का किया निरीक्षण