जौली रोड की धंसी सड़क की शुरू हुई मरम्मत, पीडब्ल्यूडी ने कराया भराव-लगातार हो रही धंसान और हादसों की आशंका के बीच विभाग की टीम पहुंची, स्थायी समाधान की उठी मांग

मुजफ्फरनगर। जौली रोड पर धंस रही सड़क की समस्या को लेकर उठी शिकायतों के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। शुक्रवार सुबह विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में भराव कर आवागमन को सुचारु बनाने का प्रयास किया।
भंडूर पुलिस चौकी से करीब दो किलोमीटर पहले स्थित इस सड़क पर पिछले कई दिनों से धंसान बढ़ती जा रही थी। हाल की बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई थी, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वजह से कई दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके थे। शुक्रवार सुबह विभागीय टीम ने सड़क के धंसे हिस्से में रोड़ी, पत्थर और मिट्टी डालकर भराव कराया। इससे फिलहाल वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ राहत मिली है तथा यातायात सामान्य हो गया है। हालांकि, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मौजूदा मरम्मत केवल अस्थायी व्यवस्था है। उनका मानना है कि यदि सड़क की तकनीकी जांच कर स्थायी रूप से पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान दोबारा धंसान होने की आशंका बनी रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराते हुए स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

  • Related Posts

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम | वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर…

    Continue reading
    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी को लंगड़ा कर दिया ,जबकि इसका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, एसडीएम रश्मि लांबा ने संभाली कमान-काशीराम कॉलोनी में जलभराव के बाद परिवारों को धर्मशाला में कराया शिफ्ट, खेड़ी फिरोजाबाद, कमहेड़ा और जटवाड़ा सहित कई गांवों का किया निरीक्षण