जलभराव की शिकायत पर नाला निर्माण स्थल पहुंचे मंत्री कपिल देव-कार्य की धीमी प्रगति और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। क्षेत्र में जलभराव की शिकायत मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रामलीला टिल्ला से आबकारी कार्यालय होते हुए नदी तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद क्षेत्र की कई गलियों और घरों में पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने मंत्री को मौके पर जल निकासी की समस्या से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, जल निकासी व्यवस्था और गुणवत्ता संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को होने वाली असुविधाओं को भी न्यूनतम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय गर्ग, दीपक मित्तल, शलभ गुप्ता, विवेक चौहान, मबू शर्मा, अजय सागर, अमित सुधा, ब्रिजू यादव, सभासद मोहित मलिक, संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चीनी मिल के ईटीपी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान…

    Continue reading
    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य