जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सपा, संगठन विस्तार पर दिया जोर-मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, दिवंगत नेताओं के परिजनों के प्रति जताई संवेदना

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है और महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार तथा आरक्षण जैसे विषयों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान खतौली विधान सभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा की पत्नी के इकलौते भाई, सपा नेता रामपाल सिंह पाल के बहनोई तथा सपा नेता अनेश निर्वाल के ताऊ के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर सादिक चौहान, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिमरथी, जिला उपाध्यक्ष अतहर हसन खान, चौधरी ओमपाल सिंह, डॉ. मोनिका सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम | वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर…

    Continue reading
    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी को लंगड़ा कर दिया ,जबकि इसका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, एसडीएम रश्मि लांबा ने संभाली कमान-काशीराम कॉलोनी में जलभराव के बाद परिवारों को धर्मशाला में कराया शिफ्ट, खेड़ी फिरोजाबाद, कमहेड़ा और जटवाड़ा सहित कई गांवों का किया निरीक्षण