किसानों के लिए ‘एक गांव-एक फर्द’ व्यवस्था लागू करने की मांग-भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अंश निर्धारण प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (सेवक) ने किसानों को राजस्व अभिलेखों से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने के लिए ‘एक गांव-एक फर्द’ एवं समेकित खसरा व्यवस्था लागू किए जाने की मांग उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकियू (सेवक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी विनीत त्यागी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में किसानों की भूमि यदि कई खसरों में दर्ज है तो उन्हें प्रत्येक खसरे की अलग-अलग फर्द प्राप्त करनी पड़ती है। इससे किसानों को अपनी कुल भूमि और हिस्सेदारी की जानकारी जुटाने के लिए बार-बार राजस्व विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा अंश निर्धारण को सुव्यवस्थित करने के लिए गांव-गांव विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जो स्वागत योग्य कदम है। हालांकि किसानों की सुविधा के लिए प्रत्येक गांव में किसान की समस्त भूमि और हिस्सेदारी का विवरण एक ही समेकित फर्द में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि ‘एक गांव-एक फर्द’ व्यवस्था लागू होने से किसानों का समय और धन दोनों बचेंगे। साथ ही राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों और विवादों की संभावनाएं भी कम होंगी। संगठन का कहना है कि इससे शासन की पारदर्शिता बढ़ेगी और किसान हितों को भी मजबूती मिलेगी। भाकियू (सेवक) ने यह भी सुझाव दिया कि सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था में भी समेकित फर्द की व्यवस्था लाभकारी साबित होगी। इससे भूमि खरीदने और बेचने वाले दोनों पक्षों को स्वामित्व और हिस्सेदारी संबंधी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। संगठन ने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी विनीत त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चीनी मिल के ईटीपी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान…

    Continue reading
    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्धारित मानको की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ईटीपी परिसर में किया गया 3800 पौधों का रोपण,अर्जुन, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे नहीं बजेंगेकांवड़़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों को दी, दो टूक चेतावनीकांवड़ के साइज को सख्ती से लागू करने के साथ जातिगत गानों पर रहेगी रोक

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य