कड़ी सुरक्षा के बीच हुई यूपीटीईटी की दूसरे दिन की परीक्षा-एआई कैमरों, बायोमेट्रिक सत्यापन और तीन स्तरीय जांच के बाद मिला परीक्षा केंद्रों में प्रवेश

मुजफ्फरनगर;ब्यूरो सच्चाई अभी तकद्ध। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ;यूपीटीईटीद्ध-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई। जनपद के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी रही। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। जनपद में दो से चार जुलाई तक आयोजित हो रही परीक्षा में करीब 11 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश से पहले तीन चरणों की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सबसे पहले प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का सत्यापन किया गया। इसके बाद शारीरिक तलाशी ली गई तथा एआई कैमरों और बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अभ्यर्थियों की पहचान की पुष्टि की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन पहले ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा मोबाइल पुलिस टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरों से प्रत्येक केंद्र की निगरानी की जा रही है, जबकि सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी अभ्यर्थियों, नकल कराने वाले गिरोह या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

  • Related Posts

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    खतौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं खतौली विधानसभा-15 के पूर्व प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों…

    Continue reading
    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम | वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी