ओवरटेक को लेकर सड़क पर हुआ विवाद, बीच चौराहे पर चले हाथ-पैरउ ई-रिक्शा यात्रियों और बाइक सवार युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित हनुमान चौक के निकट रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने सड़क पर हंगामे का रूप ले लिया। ओवरटेक को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे एक ई-रिक्शा और बाइक सवार युवकों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि बाइक सवार युवकों द्वारा ई-रिक्शा को तेज गति से ओवरटेक किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए। मारपीट शुरू होने से हनुमान चौक के आसपास अफरा- तफरी का माहौल बन गया। बीच सड़क पर हुए हंगामे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जबकि कई लोगों ने घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोगों को एक-दूसरे से उलझते और हाथापाई करते देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सड़क पर संयम बनाए रखने और विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है

  • Related Posts

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर अवैध धन की वसूली करने वाले गिरोह के साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रूपये का पुरस्कार…

    Continue reading
    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    मुजफ्फरनगर। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री दिव्य योग ध्यान आश्रम में पूज्य भगवान आश्रम जी महाराज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    डिजीटल अरेस्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी गिरफ्तारसाइबर क्राइम थाना पुलिस पांच आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जन समर्थन-दिव्य योग ध्यान आश्रम में संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे श्यामलाल सैनी-एक दिन में पांच शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग