उपलब्धि गिनाई, बिजली और गंगा में जल संकट पर गोल-मोल जवाबराज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कपिल देव के साथ बताई मोदी सरकार की 12 साल की

मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर ने केन्द्र की मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्ध्यिों को तो बेमिसाल बताया, लेकिन जिले में बिजली संकट और शुक्रतीर्थ में गंगा में जल के मुद्दे पर संतों के आंदोलन पर गोल-मोल जवाब देते नजर आए। उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा में फिर से मुद्दा न बने, इसलिए कोई भी अपनी पहचान न छिपाएं।
राज्यमंत्री और प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शनिवार को मीडिया से संवाद किया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, डा.वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उंटवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद देश भर में बदलाव की शुरूआत हुई थी। सरकार ने युवाओं, मातृृ शक्ति, किसानों, मजदूरों को केन्द्र में रखकर उनके कल्याण की योजनाएं बनाई, जिसका असर अब नजर आने लगा है। देश का युवा आज दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहा है। हाइवे बनाने का काम दुगनी गति से हो रहा है। यूपी में सबसे ज्यादा हाइवें बने है। हर क्षेत्र में विकास को गति मिलने के साथ पूरे विश्व में हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ा है। जनता-जर्नादन देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकार बना चुकी है।
राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले राम मंदिर और धारा 370 को हटाने का संकल्प किया था, जो सरकार बनने के बाद पूरा किया गया है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विकास के साथ धार्मिक धरोहरों को संजाने का काम चल रहा है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार को जोड़ दिया जाएगा। ऐसे ही आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक योजनाएं क्रियान्वित की गई है।
मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते बिजली संकट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले कितनी बिजली मिलती थी, यह भी आप सब जानते है। आंधी और तूफान की वजह से जरूर बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे है। शुक्रताल में संतों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि गंगा में जल लाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

  • Related Posts

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम | वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर…

    Continue reading
    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी को लंगड़ा कर दिया ,जबकि इसका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    हरित भविष्य के लिए आगे आएं: कपिल देव-मंत्री अग्रवाल ने जनपदवासियों से की पौधारोपण में भागीदारी की अपील-12 जुलाई को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी फौजी घायल, साथी गिरफ्तारचरथावल रोड पर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, एसडीएम रश्मि लांबा ने संभाली कमान-काशीराम कॉलोनी में जलभराव के बाद परिवारों को धर्मशाला में कराया शिफ्ट, खेड़ी फिरोजाबाद, कमहेड़ा और जटवाड़ा सहित कई गांवों का किया निरीक्षण